चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी से भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने की। उन्होंने कहा कि देश मे हर घर तिरंगा लगाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत शनिवार से जिले में इसकी शुरूआत की गयी है। यह कार्यक्रम गाँव स्तर तक किया जायेगा। जिसमे
![]() |
हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते जिपं अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष। |
कई संस्थाओ का सहयोग रहेगा। लोग अपनी स्वप्रेरणा से भी अपने घरो मे झंडा लगाने का काम करेगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ को भी इस कार्यक्रम में लगाया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने सभी छात्राओ को तिरंगा उपलब्ध कराया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रधानाचार्य शशि वर्मा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment