फतेहपुर, शमशाद खान । हिन्दू युवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष मधु सुनेजा ने छीट का पुरवा मजरे गौरी निवासी मनोज सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया। उन्होने कहा कि हिन्दू समाज को संगठित किए जाने के लिए उनका संगठन कार्य कर रहा है और जो भी संगठन हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए कार्य करेगा, उन्हें उनका पूर्ण सहयोग होगा।
![]() |
नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मनोज सिंह। |
उन्होने कहा कि हिन्दू समाज को संगठित कर उन्हें एकजुट किया जाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। जिसके लिए वह मजबूती से कार्य कर रही है। नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है पूरी ज़िम्मेदारी के साथ उसका निर्वाहन किया जाएगा। प्रदेश भर में उनके संगठन के कई कार्यकर्ता मजबूती के साथ हिन्दू समाज पर हो रहे अत्यचार को रोकने के लिए कार्य में लगे हैं और जब-जब हिन्दुओं पर कोई भी अत्याचार व उत्पीड़न का मामला सामने आता है तो संगठन उसका पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि संगठन को पूरी तरह मजबूत कर हिन्दू समाज को सशक्त बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment