चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। तुलसी जन्मभूमि राजापुर में शाम करीब चार बजे धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों की धुन, घोड़ों की थिरकन के बीच देवी देवताओं की झांकियों आकर्षण का केन्द्र रही। भारी तादाद में श्रद्धालु तुलसी के पौधे साथ लेकर चल रहे थे। तुलसी जन्मकुटीर से राम दरबार, शिव पार्वती, भगवान विष्णु लक्ष्मी व गोस्वामी तुलसीदास की सजीव बाल झाँकी के बीच भव्य शोभा यात्रा जयकारो के बीच कस्बे के मानस मन्दिर, राधाकृष्ण मन्दिर, तुलसी स्मारक रोड, यमुना रोड, ऐतिहासिक हनुमान मंदिर तक निकाली गई। एसडीएम प्रमोद कुमार झा, सीओ एसपी सोनकर, नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र सिंह गौतम, अधिशाषी अधिकारी बीएन कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, एसआई पवन प्रधान, राजेश राय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। तुलसी नगरी पूरी तरह से तुलसीमय रहा। इस मौके पर रामाश्रय त्रिपाठी, शिवाकांत चतुर्वेदी, विष्णुकांत चतुर्वेदी, रमाकांत चतुर्वेदी, अंगद चतुर्वेदी, राजेन्द्र पाण्डेय बनारस, बिहारीलाल द्विवेदी, राजेन्द्र पांडेय, सतीश मिश्रा, जुगराज केशरवानी, शंकरदयाल जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजेश केशरवानी, सुनील मिश्रा, प्रशान्त तिवारी, शिवपूजन गुप्ता, अशोक सोनी, उमेश सोनी, वीरेन्द्र द्विवेदी, हरिमोहन सोनी, राम प्रसाद गर्ग, राजीव कौशल, राधेश्याम सोनी, सुभाषचंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र जायसवाल, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।
सीता की रसोई का शुभारंभ
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रुकमणी सेवा सस्थान के सौजन्य से सीता की रसोई का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने संतो की मौजूदगी में किया। इस दौरान जिला युवा कल्यान अधिकारी आदि समाजसेवी मौजूद रहे। संतों व नगरवासियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। संस्थान की ओर तिरंगा प्रदान किया गया। इस मौके पर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार अतुल, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल, सचिव अमिता देवी, कोषाध्यक्ष विद्या देवी, सदस्य अनीता, वेदिका, नीलम, नेहा, अंतिमा, रूपा, कोमल, अमन, राज, विकास, अनिल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment