चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एड के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़कों पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली में पुलिस प्रशासन का पहरा लगा दिया और कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कराना ताशाही का परिचायक है। सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जनता के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संघर्ष किया है। आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। खाद पदार्थों पर जीएसटी लगा दी गई। आटा, दाल, चावल, दूध, दही आदि वस्तुएं महंगी हो गई। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा। नौजवान रोजगार के लिए दर-दर ठोकरें खा रहा है। कांग्रेस नेत्री रंजना पांडेय ने जुलूस के दौरान सिर पर सिलेंडर लेकर विरोध दर्ज कराया।
![]() |
जुलूस निकालते कांग्रेसी। |
कहा कि जिस प्रकार से सिलेंडर के दाम बढ़े हैं वह किसी से छिपा नहीं है। आज जब पूरा विपक्ष महंगाई पर चर्चा कराने की बात करता है तो हिटलरशाही मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली में प्रियंका गांधी के साथ जिस तरह से पुलिस ने बर्बरता की और गिरफ्तार किया उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ नेता हेमराज त्रिपाठी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जनपद में जेल भरने का कार्य कांग्रेसी करेंगें। इस मौके पर श्रवण शुक्ला, गज्जू प्रसाद फौजी, भैयालाल फौजी, सत्यनारायण कोल, कुलदीप मिश्र, राकेश वर्मा, यमुना शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, भगवानदीन समदरिया, विजयमणि त्रिपाठी, अनिल यादव आदि दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment