सड़क पर नहीं रखे जाएंगें ताजियां
डीएम-एसपी ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, धर्मगुरुओ से सदभावपूर्ण त्योहार मनाने की अपील
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की उपस्थिति में मोहर्रम के संबंध में संबंधित अधिकारियों, धर्मगुरुओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
डीएम ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों से मोहर्रम के जुलूस मार्ग, कर्बला आदि की जानकारी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो शासन के निर्देश मोहर्रम को मनाए जाने के संबंध में दिए गए हैं उसमें किसी भी प्रकार का फेरबदल नहीं होना चाहिए। कोई भी प्रतिबंधित हथियार नए प्रकार के जुलूस में नहीं लाए जाएंगे। सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी देखें की कोई नई प्रथा नहीं शुरू हो। सरकारी भवनों में काले झंडे नहीं लगेंगे। कोई भी नारेबाजी नहीं होगी। पुलिस अधिकारी, मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कोई भी आयोजन बिना अनुमति नहीं
![]() |
बैठक में निर्देश देते डीएम-एसपी। |
होगा। त्योहार के दौरान संबंधित विभाग प्रकाश, साफ सफाई, पेयजल, विद्युत की निर्बाध रूप से व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि श्रावण मास को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ले। ताजियों के आकार बड़े न हो जो पारंपरिक रहा है वही रहे। ताजिया सड़कों पर नहीं रखी जाएंगी। सभी थानाध्यक्ष त्यौहार के रजिस्टर का अवलोकन करें। ताजियों के रूट का भ्रमण कर देखें। अगर कहीं पर कोई समस्या है तो उसे अभी संबंधित विभाग से निस्तारण कराएं। तत्परता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को निर्देश दिए कि सूअर पालकों को निर्देश जारी कर दें। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने कहा कि ताजिया निकालने का जो रूट है उस व्यवस्था में बदलाव न की जाए। ताजिया बड़े न रहे जो परंपरा रही है उसी के अनुसार बनाई जाए। परंपरागत तरीके से ही त्यौहार को मनाएं। किसी भी प्रकार का परिवर्तन न हो। उन्होंने धर्म गुरुओं से कहा कि कानून व्यवस्था को देखते हुए हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाएं। बैठक में एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सदर एसडीएम पूजा यादव, मऊ नवदीप शुक्ला, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, मऊ सुबोध गौतम, राजापुर एसपी सोनकर सहित संबंधित अधिकारी, थानाध्यक्ष व धर्मगुरु मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment