आयुक्त, आईजी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मंडलायुक्त आरपी सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी की उपस्थिति में प्रदेश सरकार की आकांक्षा के अनुसार जन सामान्य की सुविधा के मद्देनजर मुख्यमंत्री की उद्घोषणा व परिवहन मंत्री के मार्गदर्शन के अनुरूप िचित्रकूट से अयोध्या’ वातानुकूलित जनरथ सेवा बस बेड़ी पुलिया स्थित बस स्टाप से विधिवत पूजन अर्चन व फीता काटकर हरी झंडी दिखा रवाना किया है।
वातानुकूलित बस का फीता काटते आयुक्त, आईजी, डीएम, एसपी।
मंडलायुक्त ने कहा कि मौजूदा समय में हर व्यक्ति सुविधा भोगी है। आरामदायक स्थिति में अपने गंतव्य को पहुंचना चाहता है। उन्होंने कहा कि यहां से अयोध्या जाने के लिए सीधे साधन पहले नहीं था। अब इसकी सुविधा तीर्थ यात्रियों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री की इच्छा थी कि एक धाम से दूसरे धार्मिक स्थल को जोड़ें। अयोध्या, मथुरा, विंध्याचल, बनारस आदि धार्मिक स्थलों जोड़ने का कार्य चल रहा है। परिवहन निगम धार्मिक स्थलों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में वतानुकूलित बस को चित्रकूट से अयोध्या तक चलाने का कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि 150 बसे चलाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। 125 एसी बस एवं 100 सीएनजी, 700 अन्य बसे हैं। बताया कि नौ हजार बसे आने के बाद नई बसें पुराने बस का स्थान लेंगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारीयो से कहा कि ऊर्जा के साथ कार्य करते रहें। बसों की कमी नहीं होने पाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम की घोषणा के अनुरूप चित्रकूट से अयोध्या के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। इससे सभी लोगों को फायदा मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए आवागमन में सुविधा होगी। यह परिवहन विभाग का एक प्रयास है। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत कर आभार जताया। इस अवसर पर एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, तहसीलदार कर्वी राजेश कुमार पाठक, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, सेवा प्रबंधक परिवहन विभाग विनय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अशोक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण सिंह आदि संबंधित अधिकारी, रोडवेज परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment