चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी का व्यापारियों ने स्वागत किया। नगर की समस्याओं के निराकरण बाबत पत्र सौपा है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि निदान कराया जाएगा।
ज्ञापन सौपते व्यापारी।
प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में आए कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी समापन के बाद व्यापारियों से भेटकर हाल जाना। व्यापारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। कसौंधन समाज के जिलाध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने सौपे पत्र में शहर में जाम से निजात के लिए बाईपास, मुक्तिधाम के सुंदरीकरण, मंदाकिनी नदी में पुल का पुनः निर्माण, व्यापारियों की सुरक्षा आदि मांगें शामिल हैं। इस पर मंत्री ने समस्याओं के निदान का भरोसा दिया है। इस मौके पर अंकित केसरवानी, प्रकाश गुप्ता, महेश केसरवानी, मनोज ेवर्मा, प्रतीक गुप्ता, अंकुर गुप्ता, नितेश केसरवानी, हिमांशू गुप्ता आदि व्यापारी मोजूद रहे।
No comments:
Post a Comment