संयुक्त मोर्चा के आहवान पर 31 जुलाई को सभी तहसीलों में चक्का जाम करेगी भाकियू
फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक नहर कालोनी प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सभी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात निर्णय लिया गया कि संयुक्त मोर्चा के आहवान पर 31 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन जनपद की तीनों तहसीलों में चक्का जाम करेगी।
![]() |
नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता। |
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम ने की। अजीम सिद्दीकी को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, अखिलेश सिंह को खागा तहसील उपाध्यक्ष, धर्म सिंह ऐरायां ब्लाक अध्यक्ष, दिलीप सिंह पटेल को धाता ब्लाक अध्यक्ष, जितेंद्र पटेल को विजयीपुर अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी को खागा तहसील अध्यक्ष, रामशरन पअेल को खागा तहसील महासचिव, विजय पाल पासवान ब्लाक उपाध्यक्ष ऐरायां, सोनू कर्मी को ब्लाक अध्यक्ष भिटौरा, सुनील कुमार पासवान को युवा ब्लाक अध्यक्ष तेलियानी, विकास गौतम को ब्लाक महासचिव तेलियानी, कैलाश विश्वकर्मा को ब्लाक उपाध्यक्ष तेलियानी, रमेश पटेल को तहसील उपाध्यक्ष सदर, दीपक पटेल को युवा अध्यक्ष तेलियानी, जय सिंह यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया। उपस्थित साथियों ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। संगठन को और अधिक मजबूत करने का आहवान भी किया। तत्पश्चात निर्णय लिया गया कि संयुक्त मोर्चा के आहवान पर 31 जुलाई को जिले की तीनों तहसीलों में संगठन चक्का जाम करेगा। सदर तहसील के बैरमपुर, बिंदकी तहसील में तहसील गेट के सामने, खागा तहसील में पनिया बाबा के पास चक्का जाम होगा। इसके अलावा 18 अगस्त को भाकियू नहरों में पानी, जर्जर विद्युत व्यवस्था, पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा कल्यानपुर में रोड क्रासिंग बनवाने हेतु मलवां में महापंचायत भी आयोजित की जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment