चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में जिला स्तरीय श्रम बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होने योजनाओें की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार तिवारी से कहा कि श्रम कल्याण परिषद में श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं में पंजीकरण की स्थिति ठीक नहीं है। इन योजनाओं पर प्रगति कराया जाए। इस समिति में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सदस्य नामित करें। निर्माण इकाइयों को नोडल बनाएं। उन्होंने कहा कि खनिज अधिकारी से संपर्क कर क्रेशर मजदूरों की सूची लेकर पंजीयन कराए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में श्रम प्रवर्तन अधिकारी से पंजीकरण श्रमिकों की सूची व विभाग से संचालित योजनाओं को लेकर पंचायत सहायकों को दें। कहा कि बाल श्रमिकों पर भी अभियान चलाकर मालिकों के खिलाफ कार्यवाही हो। कहा कि जनपद में 63 हजार श्रमिक पंजीकृत है। इसमें योजनाओं का लाभ श्रमिकों को नहीं मिल रहा है। सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार कराकर लाभ दिलाएं। बैठक में डीपीआरओ तुलसीराम, डीएसओ बीके महान, ईओ राम अचल कुरील, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, क्रेशर यूनियन के महेश प्रसाद जायसवाल, समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे।
बैठक में निर्देश देते डीएम।
गोल्डेन कार्ड बनाने में लाएं तेजी
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने को 25 से 14 अगस्त तक अभियान चलाया जाना है। जनपद को 6760 लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सूची जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों को उपलब्ध करा दें। इसके लिए उनकी तरफ से पत्र भी भेजा जाए। ताकि अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों का गोल्डन कार्ड बनाया जा सके। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों का दायित्व निर्धारित करते हुए गोल्डन कार्ड बनाने में सहयोग कराएं। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment