पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने किया शिलापट का अनावरण
बाँदा, के एस दुबे । नगर पालिका परिषद ने कटरा चौराहे से किरण कालेज चौराहे तक की सडक को पूर्व सांसद भीष्म देव दुबे के नाम से घोषित किया गया। गुरूवार को नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि शहर के प्रमुख रोड बाँदा के प्रमुख नामधारी लोगो के नाम से घोषित किया जायेगा। जिसके लिए शीध्र जनसामान्य से चर्चा की जायेगी। कहा कि आज खुशी हो रही है अपने वार्ड के निवासी पूर्व सांसद भीष्म देव दुबे एडवोकेट के नाम से इस मार्ग
की घोषणा मेरे कार्यकाल मे हो रहा है, शिलापट का अनावरण भी हो रहा है। मैने उनके सान्निध्य मे काफी सीख ली है। इस कार्यक्रम मे अधिवक्ता संध के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, द्वारिकेश मंडेला ,राजेश दुबे संतोष द्विवेदी, मो इदरीश, वैश्व वृन्दवादन गुप्त, पिंटू शुक्ला राजेश गुप्त धर्मैश सिह संतोष श्रीवास्तव, बल्देव वर्मा, शियेब रिजवी, धीरेंद्र पाण्डे, सब्बीर सौदागर, केपी सेन, बी.लाल, अशोक वर्धन कर्ण, छेदी लाल धुरिया, शिव बली सिंह, धीरेन्द सिंह, वारिस भाई, सुकदेव गांधी आदि उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सभासद नीरज त्रिपाठी, जेई अरूण शर्मा भी रहे।
No comments:
Post a Comment