चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। गुंडे माफियाओं के सरकारी भूमि से अवैध कब्जे को लगातार हटाया जा रहा है। शासन स्तर से भी विभागों को निर्देश जारी किए गए है। इसी क्रम में गुरुवार को सिंचाई प्रखंड प्रथम कर्वी ने बरुआ बांध व नहर पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने को कार्यवाही शुरू की है। बरूआ मुख्य नहर पर ग्राम छेरिहा के पास विभाग की भूमि से जेसीबी लगाकर अवैध कब्जा हटाया गया। बांध के किनारे बसे चौकीदांड पुरवा मे हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया। कुछ लोगो को वर्षाकाल होने के चलते माह अक्टूबर तक का समय दिया गया है। सिंचाई विभाग
![]() |
अतिक्रमण हटवाते सहायक अभियंता। |
के सहायक अभियंता गुरु प्रसाद ने बताया कि शासन स्तर से लगातार सरकारी भूमि के अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए जा रहे है। जिस पर उन्होंने नहर या बंधे की भूमि पर अतिक्रमण करने वालो को नोटिस जारी किया गया है। कई बार स्थल पर जाकर मौखिक निर्देश भी दिए गए, किन्तु कुछ ऐसे अराजकतत्व है कि बिना भय के नहीं सुनते है। ऐसे में जूनियर इंजीनियर्स टीम व राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाया गया है। बताया कि यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment