कांग्रेसियो ने राज्यपाल संबोधित सौपा ज्ञापन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एड. के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिले को सूखा घोषित कराने के लिए राज्यपाल संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कर्वी को सौंपा। कहा कि जनपद बुंदेलखंड के सबसे पिछड़े क्षेत्र में आता है। यहां पहले से ही किसान परेशान है। अब सूखा की स्थिति है। जिससे आम जनता त्रस्त है। सूखे को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है जनपद को सूखा घोषित कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके। कांग्रेस नेत्री रंजना पांडेय ने कहा कि जब से भाजपा
![]() |
ज्ञापन सौपते कांग्रेसी। |
सरकार आई है लगातार महंगाई बढ़ी है। महंगाई से किसान, व्यापारी, मजदूर की कमर टूट रही है। डीजल के दामो में वृद्धि हुई है। कहा कि जिले को जल्द सूखा घोषित कर किसानों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए। अन्यथा की दशा में कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए विवश होगी। इस मौके पर महासचिव कालीचरण राजपूत, सचिव यमुना शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, अनिल कुमार यादव, जगजाहिर पटेल, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, सविता पाल, मानवेंद्र सिंह, जय सिंह, उदय नारायण, रामसेवक, शिवशंकर आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment