जीरो टारलेंस पर काम करने का दिलाया संकल्प
बोले सीएम-एक वर्ग है जो हमसे नहीं जुडना चाहता लेकिन हम सबका विकास लेकर चल रहे
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में ऐलान किया कि 2024 को पूरा करने में कोई कोताही नहीं होगी। अबकी यूपी मिशन 75 नहीं 80 पर ही ध्यान केंद्रित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर सभी को जमीन पर काम करना होगा। सुशासन की ओर बढ़ते यूपी के कदम का बखान कर संकल्प दिलाया कि जीरो टॉरलेंस पर काम करने से भाजपा का संगठन मजबूत होगा और केंद्र में सरकार भी बनेगी। सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र की धारणा के आधार पर काम हो रहा है। कहा कि एक वर्ग है जो हमसे नहीं जुडना चाहता लेकिन हम सबका विकास लेकर चल रहे हैं।
संबोधित करते सीएम व मौजूद केन्द्र व राज्य मंत्रीगण
रविवार को प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र पर चित्रकूट पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के विकास की ओर बढ़ते कदम का बखान किया। कहा कि भाजपा आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। 25 साल आगे की कार्ययोजना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं ताकि स्वर्ण जयंती भी इसी तरह मनाई जाए। कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करने से सही मायने में विकास होगा। इसके लिए कई क्षेत्रों में प्राकृतिक व बागवानी खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। बुंदेलखंड की अन्ना मवेशी की समस्या के निदान के लिए गोबर व गोमूत्र से कीटनाशक रसायन तैयार करेंगे जिसका प्रयोग खेती में होगा। अयोध्या वाराणसी की तर्ज पर गोस्वामी तुलसीदास व महर्षि
![]() |
संगठन पदाधिकारी |
बाल्मिकि की धरती में धार्मिक व पर्यटन विकास में कोताही नहीं होगी। बुंदेलख्ांड में घर घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बुंदेलखंड को हवाई मार्ग और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जोड़ दिया गया है। अब पूरा प्रदेश में विकास की राह पर है। भय व आतंक का साम्राज्य नहीं है। सीएम ने विपक्षियों की रणनीति पर भी ध्यान देने की बात कही। समझाया कि कहा कि प्रदेश सुशासन व विकास की ओर अग्रसर है। विकास को और गति देने के लिए उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करें। आम जनमानस को योजनाओं का लाभ देने के लिए जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता खुद आगे आएं। विश्वास और विकास को साथ लेकर चलें। 2024 लोकसभा चुनाव में इसका असर दिखना चाहिए। आमजन खुशहाल होगी तभी उत्तर प्रदेश की तरक्की संभव है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग
![]() |
स्मृति चिन्ह भेंट करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। |
के लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वह कटिबद्ध है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की कड़ी है। इस कड़ी को टूटने न दें। हर बात को गंभीरता से लिया जाए। कहा कि 2024 में केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने का रास्ता यूपी से ही बनाया जाएगा। हर लोकसभा सीट पर संगठन को गहन मंथन कर फतह हासिल करने के लिए अभी से काम शुरु होगा। स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम करना है। यूपी के कई जिलो में दिमागी बुखार की मृत्यदर कम हुई है। कोरोना काल में अच्छा काम किया गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस के बाद गंगा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इससे गंगा सागर की दूरी कम हो जाएगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीति, परिस्थिति और चुनौती पर चर्चा की। उन्हेंने कहा कि सघर्ष और विकास के दम पर आज इस मुकाम पर पार्टी है। कहा कि संगठन की दृष्टि से प्रशिक्षण उपयोगी रहा। कार्यकर्ता नए जोश व उमंग के साथ जुट जाएं। मां मंदाकिनी की कृपा है। सपा, बसपा और कांग्रेस का सफाया होगा।
No comments:
Post a Comment