बांदा, के एस दुबे । कई वर्षों बाद उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट महाविद्यालयों में से एक पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की शिक्षक संघ इकाई का पुनर्गठन हुआ। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में डा. दिव्या सिंह, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र को अध्यक्ष और सूर्यकांत मिश्र, विभागाध्यक्ष इतिहास को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में डॉ. छवि पुरवार, विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र उपाध्यक्ष,डा. अशोककुमार सिंह परिहार, जंतुविज्ञान विभाग को संयुक्त मंत्री बनाया गया है। इसी तरह शिक्षक संघ इकाई के सात कार्यकारिणी सदस्य भी बनाये गए हैं।
इनमें डा. ओमकार चौरसिया, विभागाध्यक्ष शिक्षक-शिक्षा, डा. अतुलकुमार शुक्ल, शिक्षक-शिक्षा विभाग, रामसुवाष वर्मा, राजनीतिविज्ञान विभाग, डा. रामभद्र त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र कार्यकारिणी सदस्य (पदेन) डॉ. रोहितकुमार सिंह, रसायनशास्त्र विभाग, बूटा प्रतिनिधि डा. रमेशकुमार शुक्ल, विभागाध्यक्ष भौतिकशास्त्र और फुपुक्टा/एआईफुक्टो प्रतिनिधि डा. अश्विनीकुमार शुक्ल, विभागाध्यक्ष हिंदी शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment