डीएम ने धर्मगुरुओ के साथ की बैठक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बकरीद, कांवड़ यात्रा, सावन मेला आदि पर्वों को शान्तिपूर्ण, सकुशल, सौहार्दपूर्ण परम्परागत तरीके से मनाने व कानून व्यवस्था बनाये रखने को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विभिन्न सम्प्रदायों के धर्मगुरूओं, आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
डीएम ने कहा कि 18 अगस्त तक महत्वपूर्ण त्योहार है। सावन का महीना, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, हर घर तिरंगा आदि त्योहार पड़ेंगें। इसी क्रम में 10 जुलाई से बकरीद के बाद सावन मेला की शुरूवात होगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी नहीं होगी। प्रतिबंधित पशुओ की कुर्बानी न दी जाए। जहां परम्परागत रूप से नमाज होती है वहीं पर हो। कुर्बानी के बाद जो वेस्ट रहता है उसके निस्तारण की विशेष व्यवस्था कर ली जाये।
![]() |
त्योहार संबंधी बैठक करते डीएम। |
पिछले वर्षों में जो व्यवस्था रही है उसकी समीक्षा अधिकारी करे। उन्होंने कहा कि लगभग 12 बजे एक बार नगर पालिका अपनी कूड़ा गाड़ियां संबंधित क्षेत्रों में जरूर घुमाएं। जिससे वेस्टेज का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि प्लास्टिक के उपयोग नहीं होने चाहिए। अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जहां पर नमाज होती है वहां पर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रहे। कहीं पर नमाज सड़कों पर नहीं होगी। सोशल मीडिया पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की विशेष नजर रहेगी। दोनों सम्प्रदाय के लोगों से अपील किया कि कोई भी गलत कमेंट या पोस्ट करता है तो तत्काल पुलिस के संज्ञान में लायें। तत्काल कार्यवाही की जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था सख्त होनी चाहिए। बैठक मे सदर एसडीएम पूजा यादव, एएसपी शैलेन्द्र कुमार राय, मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला, राजापुर एसडीएम प्रमोद झा, नगर के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment