चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। डीएम अभिषेक आनन्द ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन सुनवाई करते हुए फरियादियों की जन समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित विभागों से समस्याओं के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित निदान होना चाहिए। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, एसडीएम न्यायिक आकांक्षा सिंह मौजूद रहे।
जन समस्याएं सुनते डीएम।
दिव्यांग का बनवाया प्रमाण पत्र
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनन्द ने बताया कि सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत परसौजा के मजरा दहार पुरवा में रहने वाले पप्पूलाल यादव का दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनाए जाने व राशनकार्ड भी न होने की समस्या प्राप्त हुई थी। शुक्रवार को तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कराया गया। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से राशनकार्ड आनलाइन पंजीकरण कराया है।
No comments:
Post a Comment