बांदा, के एस दुबे । शुक्रवार को जिला कार्यालय भाजपा बांदा में किसान मोर्चा बांदा की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि बालमुकुंद शुक्ला क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा, विशिष्ट अतिथि संजय सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, पीएन सिंह क्षेत्रीय शोध प्रमुख तथा बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह
ने की। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई संचालन राम नरेश मिश्र जिला महामंत्री ने किया। इस दौरान कमल सिंह जिला महामंत्री, विवेक सिंह कछवाह जिला उपाध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह,कमला कांत द्विवेदी, प्रकाश सेंगर आशीष अवस्थी, शिव विलास शर्मा दुर्गा चौरसिया जितेन्द्र चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment