फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्रधान संघ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने भाग लिया। बैठक में ग्यारह प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए। जिसमें धाता ब्लॉक से रामप्रताप पासवान, हथगाम ब्लॉक से जितेंद्र लोधी, एेंराया ब्लॉक से नेत्रपाल सिंह चौहान, भिटौरा ब्लॉक से स्वामी शरण पाल, तेलियानी ब्लॉक से फरीद कुरैशी, बहुआ ब्लॉक से सिद्धनाथ तिवारी, असोथर ब्लाक से गोरेलाल प्रजापति, मलवां ब्लॉक से सोनू अवस्थी, खजुहा ब्लाक से शिवप्रकाश सिंह, अमौली ब्लॉक से अरविंद उमराव, हस्वा ब्लॉक से अमन लोधी की ताजपोशी की गई।
![]() |
प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्षों का स्वागत करते भाजपाई। |
जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने माल्यार्पण कर व मिष्ठान खिलाकर सभी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन हित में एक सप्ताह के अंदर ब्लाक कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही। भाजपा प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यकारिणी का गठन करके शीघ्र प्रधानों का बड़ा सम्मेलन करवाया जाएगा। जिसमें प्रदेश से कोई बड़ा नेता कार्यक्रम में भाग लेगा। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने जो नींव फतेहपुर से प्रधान संघ की रखी है यह जानकारी प्रदेश संगठन को भी है। पूरे प्रदेश के प्रधान जब एकत्रित होकर भाजपा के साथ खड़े होंगे तो विकास की गंगा गांव के अंतिम छोर तक होगी। बैठक का संचालन भाजपा प्रधान संघ के अध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल ने किया। इस अवसर पर भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, हंसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र, जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदौरिया, जिला प्रवक्ता विवेक श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह गौतम सहित जनपद के तमाम प्रधान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment