बाइक से पुश्तैनी घर जा रहे थे दम्पति
चत्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मुख्यालय स्थित घर से खेती देखने को दम्पति बाइक से पुश्तैनी घर जा रहे थे। रास्ते में ईट लदे ट्रैक्टर की ठोकर से पत्नी की मौत हो गई। पति घायल हो गया। घटना से परिजनो में शोक छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घायल को जिला अस्पताल में चिकित्सा दी गई है। मर्चरी हाउस में वाटर कूलर में पानी आपूर्ति न होने पर मृतका के परिजनो में खासा रोष व्याप्त रहा।
ढाढस बंधाते विधायक।
ये हादसा रविवार को सवेरे राजापुर थाना क्षेत्र के अनीपुर गांव के समीप हुआ। बताया गया कि गुलजार सिंह अपनी पत्नी रीता (40) के साथ बाइक से कर्वी मुख्यालय स्थित आवास से पुश्तैनी घर मलवारा फसल देखने जा रहे थे। राजापुर की ओर से आ रहे ईट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। महिला गिरकर ट्रैक्टर के पहिया की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। जबकि पति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन घायल को जिला अस्पताल भेजा। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मृतका के एक पुत्र, एक पुत्री है। मर्चरी हाउस में सदर विधायक अनिल प्रधान समेत किसान नेता परिजनो को ढाढस बंधाने पहुंचे। जहां पता चला कि वाटर कूलर में पानी न निकलने पर मृतका के परिजनों में भारी रोष रहा। किसान नेता ने इसकी शिकायत करने की बात कही है।
No comments:
Post a Comment