निजी गाड़ी में प्रदेश सरकार लिखवाने पर शासन ने लगाई थी रोक
नगर पंचायतों के ईओ के निजी वाहनों पर लिखा उत्तर प्रदेश सरकार
फतेहपुर, शमशाद खान । जब रसूख बड़ा हो तो सरकार का आदेश भी दरकिनार कर दिया जाता है ऐसा ही कुछ नजारा वर्तमान समय में खागा तहसील क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। शासन के आदेश के बावजूद सरकारी और निजी वाहनों पर अधिकारी व कर्मचारी उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड लगाकर धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिला प्रशासन यातायात विभाग और संभागीय परिवहन विभाग इन पर कार्रवाई की बजाए मूकदर्शक बना हुआ है। शासन द्वारा अधिकारियों खासकर विभागों में संबंध निजी वाहनों में उत्तर प्रदेश सरकार के लिखने पर सख्ती से रोक लगाया है। बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा धड़ल्ले से वाहनों में उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड लगा कर घूमा जा रहा है।
![]() |
ईओ के निजी वाहन में उत्तर प्रदेश सरकार का लगा बोर्ड। |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सभी तरह के वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखने पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। इस बाबत परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश सरकार के अधिकारी या कर्मचारी निजी वाहन पर अब उत्तर प्रदेश सरकार नहीं लिख सकते हैं। वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा मिलने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की पूर्व में बात कही गई थी। खागा तहसील क्षेत्र के एक अधिकारी अपने निजी वाहन में उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर धड़ल्ले से घूम रहे हैं। निजी वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा मिलने में एमबी एक्ट की धारा 177 के तहत 100 रूपए का जुर्माना हो सकता है। जुर्माना जमा नहीं करने पर गाड़ियों का चालान किया जाता है।
No comments:
Post a Comment