सड़क पर चला सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों का चालान
फतेहपुर, शमशाद खान । यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के उद्देश्य से चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को यातायात प्रभारी व उनकी टीम ने लोधीगंज बाईपास पर लोगों के बीच पंपलेट का वितरण कर यातायात नियमों की जानकारी दी। आहवान किया कि यातायात नियमों का पालन करके ही वाहनों का संचालन करें। इसके पश्चात सड़क पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। जिसमें कई वाहनों का चालान कर शमन शुल्क वसूला गया।
![]() |
लोगों को पंपलेट का वितरण कर यातायात नियमों की जानकारी देते प्रभारी। |
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक नगर/यातायात दिनेश चंद्र मिश्र के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी व उनकी टीम लगातार अभियान चला रही है। आज शहर के लोधीगंज बाईपास के निकट आने-जाने वाले लोगों को रोक-रोक कर यातायात जागरूकता संबंधी पंपलेट का वितरण किया। पंपलेट में इंगित बिंदुओं पर पालन करने की अपील की। यातायात प्रभारी ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। दो पहिया वाहन में तीन सवारी कभी न करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। सड़क पर बने सांकेतकों का पालन करें। तभी मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। तत्पश्चात उनकी अगुवाई में शहर क्षेत्र के कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। आने-जाने वाले वाहनों को रोक-रोक कर वाहनों की जांच-पड़ताल की। जिसमें खामियां पाए जाने पर कई वाहनों का चालान कर शमन शुल्क वसूल किया।
No comments:
Post a Comment