रिपोर्ट देवेश प्रताप सिंह राठौर
झांसी। जनपद में आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह ने आज स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल का पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता अभियान चलाई जा रही है जिसमें मंडल वार सदस्यता अभियान प्रभारी बनाये एवं सह प्रभारी बनाए गए। जब उनसे पूछा गया कि केंद्र सरकार ने 4 साल के लिए अग्नि वीरों की भर्ती निकाली है तो उन्होंने कहा कि 4 साल में लड़के क्या कर लेंगे इसके बाद वह बेरोजगार हो जाएंगी इससे बेरोजगारी दूर नहीं होगी। सेना में भर्ती प्रक्रिया को तीन साल तक बंद रखा गया। जब युवाओं में आक्रोश फैल गया तो युवाओं को चार साल के लिए अग्निवीर बनाने के सपने दिखाने लगे। उन्होंने कहा कि रालोद अग्निपथ योजना का विरोध करती है और योजना के खिलाफ लड़ाई को सड़क से संसद तक लड़ने का कार्य करेगा। बैठक में रालोद युवा प्रदेश सचिव अजय रावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार के
नाम पर छला जा रहा है। यह योजना उनके साथ केवल एक छल है। अध्यक्षता करते हुए रालोद निवर्तमान जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि युवाओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय लोकदल युवाओं की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगी। वहीं राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है और जनता त्रस्त है। भाजपा के कार्यकाल में जो भी योजनाओं के तहत कार्य हो रहे हैं। वह सब पुराने हैं नया कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी नया संस्थान नहीं बना। शिक्षित युवाओं की बेरोजगार देश में लगातार बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक बलिया, डॉ अनिल त्रिपाठी, रोहित पटेल ,संदीप ,मनीष श्रीवास, देवेंद्र मिश्रा सहित रालोद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment