चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी देवेश कोरी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने अध्यक्षता की।
जिला प्रभारी देवेश कोरी ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत का वैश्विक पटल और योगी सरकार में उत्तर प्रदेश का देश में मान बढ रहा है। आज समर्थ भारत बन गया है। सभी वर्गों, जातियों को आगे बढाने का काम पार्टी ने किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता जनसंवाद कर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। बूथ सशक्तिकरण, हर घर तिरंगा अभियान, बूथों पर व्हाटसअप ग्रुप बनाना आदि कार्य समय पर हो।
![]() |
कार्यक्रम की शुरुआत करते प्रदेश मंत्री। |
बैठक का संचालन महामंत्री अश्विनी अवस्थी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्र, सुशीला देवी, सुशील द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महामंत्री आलोक पांडेय, ब्रजेश पांडेय, आनंद पटेल, महेन्द्र कोटार्य, विपुल सिंह, हरिओम करवरिया, राजेश जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, प्रेमलाल बाल्मिकी, राजेश्वरी द्विवेदी, मनोज तिवारी, रामेन्द्र गौतम, भागवत त्रिपाठी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment