चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों ने मंदाकिनी स्वच्छता का अभियान रविवार को चलाया। बूढ़े हनुमान जी से रामघाट की ओर पुल के पास तक सफाई की गई। गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डा. रामनारायण त्रिपाठी, नगर परिषद के सफाई प्रभारी प्रभात सिंह, ओम प्रकाश, लोहा सिंह, गायत्री युवा मंडल के डा. राजेश सिंह,
![]() |
सफाई करते गायत्री स्वयं सेवक। |
राजेश शुक्ला, शिवम, राज, शिवा, संदीप आदि ने आदि ने श्रमदान किया। संचालक डा. त्रिपाठी कहा कि मंदाकिनी के स्वच्छता अभियान का प्रभाव अब दिख रहा है। अनसूया आश्रम से लेकर कर्वी तक मंदाकिनी मैं स्वच्छ जल बहने लगा है। नदी स्नान करने जाने वाले लोग भी कचरे को बाहर निकाले तो काफी सहयोग होगा।
No comments:
Post a Comment