संदिग्ध स्थानों पर ड्यूटी पर जवान मुस्तैद
फतेहपुर, शमशाद खान । जुमे की नमाज के बाद पड़ोसी जनपदों में हुई हिंसक घटनाओं को ध्यान मंे रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ड्रोन कैमरे की मदद से लगातार शहर की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही छतों पर आपत्तिजनक चीजे रखे जाने की आशंका पर नजर भी रखी जा रही है। एसपी ने शहर के कई संदिग्ध स्थानों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगा रखी है।
![]() |
छतों पर संदिग्ध वस्तुएं तलाश करता ड्रोन। |
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले की शांति व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। दोआबा की धरती में मिली-जुली तहजीब है। यहां अमन पंसद लोग रहते हैं। इसके बावजूद सतर्कता की दृष्टि से ड्रोन कैमरे की मदद से लगातार निगरानी कराई जा रही है। उन्होने बताया कि शहर के कई इलाकों में घरों की छतों पर संदिग्ध वस्तुएं होने की आशंका पर भी कैमरे की मदद ली जा रही है। इसके अलावा शहर क्षेत्र के कई संदिग्ध स्थानों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन्हें हिदायत दी गई है कि आने-जाने वाले लोगों पर निगाह बनाएं रखें। साथ ही धारा 144 का कड़ाई से पालन कराएं। एसपी से जनपदवासियों का आहवान किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कानून को अपने हाथ में न लें। कानून के खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
No comments:
Post a Comment