चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को इमरजेंसी के दौरान जेल में गये लोकतंत्र सेनानियो का सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने देश मे इमरजेंसी लागू किया था। लोकतंत्र की पूरी तरह से हत्या कर दी गयी थी। सभी को जेल में बंद कर दिया गया था। किसी को अपनी बात
![]() |
लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित करते पूर्व सांसद। |
कहने तक का अधिकार नही था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने सेनानियो का अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया। इस मौके पर रामप्रकाश द्विवेदी, शिवशंकर द्विवेदी, भागीरथी गांधी, रामपाल त्रिपाठी, रामचन्द्र कोरी, रामजी मिश्रा, त्रियुगी नारायण, भरतलाल, लक्ष्मी सिंह, प्रेमनरायण, ननकूराम, केशव प्रसाद, लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, तीरथ तिवारी, राजेश जायसवाल, अश्वनी अवस्थी, राजेश्वरी द्विवेदी, दिब्या त्रिपाठी, बिनीता द्विवेदी, अर्चना सिंह, महेन्द्र कोटार्य, भागवत त्रिपाठी, प्रेमलाल बाल्मीकि, मनोज तिवारी, सतोष पटेल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment