251 पौधे रोपित कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली तुलसी जन्मकुटीर के प्राँगण में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण विदों की मौजूदगी में संगोष्ठी हुई। जिसकी अध्यक्षता सांसद आरके सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वन विभाग की ओर से 251 छायादार व फलदार वृक्षों का रोपण कर शपथ दिलाई गई।
रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जल, वायु, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करना अत्यंत आवश्यक है। वृक्षों के रोपण के साथ पोषण देना चाहिए। जीवन में वृक्षों का बहुत बड़ा महत्व है। पर्यावरण की शुद्धता से जलवायु में परिवर्तन नहीं होता
![]() |
संगोष्ठी मे बोलते सांसद। |
है और विशुद्ध पर्यावरण से विशेष प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में 14 से 21 जून तक अमृत महोत्सव के साथ योग महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें हर व्यक्ति की सहभागिता अत्यंत जरूरी है। इसके अलावा 11 से 17 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान चलेगा। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षों के संरक्षण के साथ जंगलों में हो रहे कटानों को रोके जाना चाहिए। पंच पेड़ पीपल, बरगद, जामुन, पाकर, नीम विशेष रूप से ऑक्सीजन देते हैं। प्रकृति से छेड़छाड़ करने में दैवीय आपदाओं की संभावनाएं बढ़ जाती है। जिसके बचाव के लिए पौधे सभी को अवश्य लगाना होगा। विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए सबसे पहले नदियों का अस्तित्व बचाकर ही जल प्रदूषण से मुक्ति मिल सकती है। विश्व पटल पर गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली को विश्व मानचित्र में होना आवश्यक है और इसके विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएंगें। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अतिथियों को तुलसी पौधा, अंगवस्त्र व श्रीरामचरितमानस भेंट की। इस दौरान अवसर पर मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, एसडीएफओ ऊषा देवी, राधेश्याम रैपुरा, नफीस खान कर्वी, राधाप्रताप बरगढ़, सुरेन्द्र भारतीय, आशीष शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श द्विवेदी, डा. सन्तोष मिश्रा, डा. रामनारायण, प्राचार्य राजेश कुमार पाल, धर्मेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, शिवपूजन गुप्ता, तहसीलदार रामकेवल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम आदि ने पौधरोपण किया है।
No comments:
Post a Comment