चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। एसपी अतुल शर्मा ने भरतकूप थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में रजिस्टरों का अवलोकन कर अद्यावधिक करने के निर्देश थानायक्ष को दिए। कहा कि थाना परिसर में आगन्तुकों के
![]() |
समस्याएं सुनते एसपी। |
लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था होना चाहिए। इस मौके पर फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए कहा है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता, पीआरओ वीर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment