सोते समय मुंह दबाकर उठा ले गए थे आरोपी, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर दर्ज की रिपोर्ट
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। घर के बाहर मां के साथ सो रही नाबालिग को प्लांट की देखरेख करने वाले युवको ने जबरन ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच मां जब पुत्री को पास में नहीं देखा तो खोजती हुई नाले की ओर पहुंची। जहां बेहोशी दशा में पुत्री के मिलने पर घर लाई। आरोपियों ने धमकी देते हुए इलाज के लिए जनपद के बाहर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एसपी मौके पर पहुचे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
परिजनो को आश्वस्त करते एसपी।
ये घटना पहाड़ी थाना अंतर्गत एक गांव की है। बताया गया कि 13 वर्षीय किशोरी बीती एक जून की रात अपनी मां के साथ घर के बाहर सो रही थी। अचानक पुत्री के गायब होने पर खोजबीन किया तो नाले पर बेहोश पड़ी थी। मुंह में कपड़ा ठूसा था। पीछे दोनो हाथ बंधे थे। जिसे उठाकर घर लाए। सवेरे पुत्री को होश आया तो बताया कि गांव के समप प्लांट के नदीम और आदर्श पांडेय घर आए थे और उठा ले गए। जहां बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुत्री को लेकर सूचना देने थाने जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव का विपुल मिश्रा जबरन रोक लिया और कहा कि थाने जाओगे तो बदनामी होगी। पुत्री की शादी नहीं होगी। वह इलेज कराने के साथ ही रुपए दिला देगा। इस बात से मना किया तो फर्जी मामले में जेल भेजवाने की धमकी दी। इसके बाद जबरन वाहन में बैठाकर मंझनपुर अस्पताल ले गए। जहां इेलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भर्ती के समय पुत्री से मिलने नहं दिया। घटना से बचने के लिए पुत्री की हत्या करा दी गई है। पिता ने शव घर लाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू किया है। सूचना पर पहुंचे एसपी अतुल शर्मा ने परिजनों से पूछताछ कर कार्यवाही का भरोसा दिया है। सदर विधायक अनिल प्रधान, जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती, बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा आदि ने पीड़ित परिजनो को सांत्वना दिया है।
No comments:
Post a Comment