चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक मुख्यालय स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी देवेश कोरी मौजूद रहे।
प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है। मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत का वैश्विक पटल पर और योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का देश में मान बढ रहा है। समर्थ भारत बन गया है। कहा कि योजनाएं सामाजिक आंदोलन बन गयी हैं। केंद्र की मोदी सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता जन संवाद कर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद
![]() |
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि। |
उपाध्याय ने समापन सत्र में कहा कि कार्यकर्ता को स्थिर विश्वास रखना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि कार्यकर्ताओ के मान सम्मान की सभी चिंता करें। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि संगठित रहकर शक्ति केंद्र बने रह सकते हैं। पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्षा रंजना उपाध्याय ने कहा कि महिलाओ को आगे आकर नेतृत्व करना होगा। संचालन महामंत्री राजेश जायसवाल व राघवेन्द्र सिंह ने किया। राजनीतिक प्रस्ताव डा. अश्विनी अवस्थी ने पढा। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, महामंत्री आलोक पांडेय, उपाध्यक्ष आनन्द पटेल, बद्रीविशाल त्रिपाठी, रामरतन प्रजापति, भोले सिंह, ब्लाक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, सुशीला वर्मा, सुशील द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, ब्रजेश पाण्डेय, महेन्द्र कोटार्य, प्रेमलाल बाल्मिकी, महेश केशरवानी, रामबाबू गुप्त, रामेन्द्र गौतम, जगदीश गौतम, भागवत त्रिपाठी, मदनगोपाल शुक्ला, भोलानाथ गुप्ता, लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, राकेश कोल, निर्मलेन्द्र पाण्डेय, दिव्या त्रिपाठी, राखी चौबे, रवि त्रिपाठी, अर्जुन शुक्ल, सुशील द्विवेदी, माया प्रजापति, सीमा निगम, जितेन्द्र मोहन आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment