चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। एसपी अतुल शर्मा के निर्देशन में महिलाओं, बेटियों में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजार, बस स्टैण्ड, ग्रामों आदि स्थानों पर भ्रमण कर चेकिंग की। छात्राओं, महिलाओं को सुरक्षा व सहायता के लिए शासन से
![]() |
जागरुक करतीं महिला आरक्षी। |
संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के अलावा थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित कर सार्वजनिक स्थानों में चस्पा किए गए।
No comments:
Post a Comment