डीजे, डीएम, एसपी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला जज विष्णु कुमार शर्मा, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बुधवार को जिला कारागार व राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया।
जेल का निरीक्षण करते डीजे, डीएम, एसपी।
महिला बैरक जाकर समस्याएं, खान-पान के बारे में जानकारी की। खाना तलाशी भी कराई। उन्होंने कहा कि हेल्थ, वैक्सीनेशन, आयरन की टेबलेट आदि समय पर दिया जाए। योगा भी कराते रहें। अस्पताल वार्ड में मरीजों के हाल जाने। उन्होंने हाता नंबर 4, 5 में जाकर विभिन्न धाराओं में निरुद्ध बंदियो की समस्याओं, खानपान आदि के बारे में पूछा। तत्पश्चात राजकीय संप्रेषण गृह की व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि कैदियों के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए योगाभ्यास कराते रहें। उन्होंने कहा कि जिसका वैक्सीनेशन नहीं हुआ है उनको वैक्सीनेशन कराएं। सेकंड डोज भी लगाया जाए। इस अवसर पर पूर्णकालिक सचिव मेंहा विदुषी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष कंकोरिया, जेलर संतोष कुमार, उपकारापाल आलोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment