चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगा मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक किया। कामतानाथ में मत्था टेक कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।
गुरुवार को ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा पर्व पर लोगों ने रामघाट स्थित मंदाकिनी में डुबकी लगाई। इसके बाद
![]() |
रामघाट में उमड़ी भीड़। |
मत्यगयेन्द्रनाथ मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक कर कामतानाथ मं मत्था टेका। कामदगिरि की परिक्रमा लगा पुण्य लाभ लिया। लोगों का मानना है कि आज के दिन से मौसम में बदलाव होने लगता है। गंगा दशहरा पर लोगों ने दान दक्षिणा भी किया। इसके अलावा लोगों ने प्रयागराज पहुंचकर मां गंगा में स्नान किया। लोगों का मानना है कि इस दिन मां गंगा में स्नान का महात्म्य अधिक है।
No comments:
Post a Comment