हत्यारोपी जेठ आलाकत्ल कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार
घर में बेटे की थी शादी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। अवैध सम्बन्धों की शंका पर जेठ ने बहू को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी होने पर सीओ मऊ कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां जांच पड़ताल कर मृतका के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला के शव को पीएम के लिए मर्चरी भेजा। पुलिस ने हत्यारे को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मर्चरी में गमगीन परिजन।
हत्या की वारदात सोमवार की सुबह रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव में हुई। जानकारी के अनुसार कुसमा रैदास (35) पत्नी राजेश बीते एक माह पूर्व अपनी ननद ननकी की बेटी की शादी में भांजे मनोज, एक पड़ोसी के साथ बाइक से पहाड़ी थाना क्षेत्र के बरेठी गांव गई हुई थी। शादी से लौट के आने के बाद से उसका जेठ बाबूलाल पुत्र बहोरी को अबैध संबंधों की शंका होने पर आए दिन झगड़ा करता था। गालीगलौज करता था। मृतका के पति ने बताया कि उसके बेटे पंकज की शादी हैं। घर मे सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे थे। किसी को शंका नही थी ऐसी घटना हो जाएगी। सोमवार की सुबह उसी बात को लेकर घर के बाहर आज सुबह से झगड़ा होने लगा और झगड़े के दौरान बाबूलाल ने उसकी पत्नी कुसमा के ऊपर कुल्हाडी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब परिजनों ने देखा तो आनन फानन में महिला को घायल अवस्था मे रामनगर सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहा रास्ते ने मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रैपुरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। जहाँ शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा। महिला की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर सीओ मऊ सुबोध गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर पति की तहरीर के आधर पर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं। मृतका का पति मजदूरी करता था। दो पुत्र हैं।
पुलिस कार्यवाही पर उठाए सवाल
चित्रकूट। मृतका कुसमा की हत्या में लापरवाही प्रतीत हो रही है। पति राजेश ने बताया कि पूर्व में झगड़े की सूचना रैपुरा थाने में दी थी। आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। सोमवार की सुबह बड़े भाई बाबूलाल ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सुबह घटना होने के बाद थाने जाने पर पुलिस ने अनसुना किया। आरोप है कि जब पुलिस के अधिकारियों को घटना की जानकारी हुई तो थाना पुलिस हरकत में आई। इस सांबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment