चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मां मंदाकिनी स्वच्छता व निषादों का सम्मान कार्यक्रम रामघाट में समाजसेवी, भाजपा वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शानू गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान व्यापारियों, निषादों, मन्दाकिनी बचाओ समिति के पदाधिकारियों के अलावा दर्जनों लोगों ने घाटों पर जमा सिल्ट, जलीय पौधे, कचरा निकाल स्वच्छ किया। इस मौके पर मन्दाकिनी की स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। निषादों
![]() |
मंदाकिनी की सफाई करते समाजसेवी। |
का सम्मान किया गया। समाजसेवी श्री गुप्ता ने कहा कि मन्दाकिनी नदी को स्वच्छ रखना मानव का प्रथम दायित्व हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के मुख्य संरक्षक सुनील हड्डू दादा, मंडल महामंत्री युवा शेशू जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष अनुज अग्रहरि, कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल, नगर अध्यक्ष सीतापुर आशीष गुप्ता, कर्वी अध्यक्ष संतोष गुप्ता, स्वच्छता समिति अध्यक्ष सुनील निषाद, रामसनेही निषाद, महिला महामंत्री मंजुला निषाद, उपाध्यक्ष शकुंतला गुप्ता आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment