अमृत योग सप्ताह के पांचवे दिन ब्लाक परिसर में दिखी भीड़
बबेरु/बांदा, के एस दुबे । जनपद के बबेरू ब्लाक परिसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अमृत योग सप्ताह अंतर्गत आज पांचवा दिन सुबह ब्लाक परिसर पर योगाभ्यास कराया गया। जिसमें ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी सैकड़ों की संख्या पर योगाभ्यास किया। और योगा शिक्षकों के द्वारा योगा करने के लिए अलग-अलग नियम बताया, कि योगा में क्या लाभ मिलता है, सभी प्रकार की जानकारी दिया और सभी को हमेशा योगा करने की सलाह दिया।
बबेरु ब्लाक परिसर में अमृत योग सप्ताह के पांचवे दिन भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुबह से योगाभ्यास किया हैं। योग प्रशिक्षक राजाबाबू राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुरवल ने उपस्थिति लोगों को विभिन्न प्रकार के योग कराए और उनसे होने वाले शारीरिक फायदों के बारे में जानकारी दिया। वही योगाभ्यास में उपस्थित लोगों को योगाभ्यास के दौरान हमेशा योगा करने की जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण कर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि योगा ही एक ऐसा साधन है जिससे व्यक्ति निरोगी रह सकता है। सर्वप्रथम सभी अधिकारी व कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाते समय शरीर को वार्मअप करने वाले अभ्यास ग्रीवा चक्र ,स्कन्ध संचालन एवं घुटना संचालन के साथ ताड़ासन, वृक्षासन आदि का अभ्यास कराया गया। वही योगा शिक्षक राजा बाबू के द्वारा बताया गया कि योगा करने से कितना लाभ है शरीर स्वस्थ रहता है, फुर्तीला रहता है और मन मस्तिष्क भी सही रहता है, जिसमें सभी को सुबह योगा व व्यायाम करना चाहिए, वही खंड विकास अधिकारी डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी के द्वारा जानकारी दी गई की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अमृत योग सप्ताह महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन 14 जून 20 जून तक चलाया जा रहा हैं, उसके बाद 21 जून को पूरे विश्व मे योगा दिवस मनाया जाएगा है। उसी का रिहर्सल रोज सुबह ब्लाक परिसर पर एक शिक्षक के द्वारा किया जा रहा ह। और लोगों को योगा के बारे में बताया जा रहा है। योगा सभी को हमेशा सुबह करना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, सचिव डॉ अजय कुमार सिंह, अजय पटेल, सचिन सिंह,रितिक रोशन, अनिल कुमार मौर्य, अरविंद यादव, प्रभाकर पटेल भवानी सिंह, शिवलाल, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार पटेल, सफाई कर्मी सुशील कुमार राजेंद्र कुमार, रानी देवी, राजेश कुमार, जगुवा वर्मा अजय कुमार , सहित ब्लॉक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी व महिला कर्मचारी मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment