नवदम्पति को जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाज कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में 138 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीएम शुभ्रान्त शुक्ल, गौसेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र की उपस्थिति में किया गया।
नवदम्पति को आर्शीवाद देते जनप्रतिनिधि व अधिकारी।
सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि बेटी बोझ नहीं है। पीएम और सीएम घर में बेटी पैदा होने से लेकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए रुपए देने का कार्य कर रही है। कन्या सुमंगला योजना व गरीब कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपए दिया जा रहा है। गांव का गरीब आत्मनिर्भर बने। तभी भारत आत्मनिर्भर बन सकता है। अगले बजट में सीएम योगी आदित्यनाथ एक लाख रुपए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में देने जा रहे हैं। गांव के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिलाएं। गरीबी से मुक्ति पाना है तो नशा अवश्य छोड़ दें। उन्होंने नवविवाहित जोडो को शुभकामनाएं दी। डीएम ने बधाई देते हुए सुखमय जीवन की कामना की। कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जरूरतमंदों की मदद के लिए योजना शुरू किया है। पूर्व सांसद ने कहा कि परिणाम सूत्र में बंधे नवदम्पति पर भगवान कामतानाथ की कृपा रहे। वैवाहिक जीवन सुखमय बिताए। सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वैवाहिक जोड़ो को जयमाला के दौरान पुष्प वर्षा कर हार्दिक शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र व अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। गायत्री शक्तिपीठ के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत मां भगवती संगीत पार्टी ने प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने अतिथियों व अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ भेंट किए। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विवाह समारोह में ब्लाक प्रमुख कर्वी गोमती देवी, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील दिवेदी, मानिकपुर अरविंद मिश्रा, मऊ सुशीला देवी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, पंकज अग्रवाल, राज कुमार त्रिपाठी, सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एएसडीएम रामजन्म यादव, आकांक्षा सिंह, पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय, एडीपीआरओ राजबहादुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजबहादुर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मानिकपुर राम आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment