डाक्टर बनना चाहती है हर्षिता
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। रिटायर्ड सैनिक की बेटी हर्षिता सिंह ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश सूची में 10वां व जिले में पहला स्थान पाकर नाम रोशन कर दिया। माता-पिता खुशी में मिठाई बांट रहे हैं। छात्रा कहती है कि उसका सपना तो डाक्टर बनकर मानव सेवा करना है। राजनैतिक क्षेत्र और व्हाटसअप, फेसबुक आदि में कोई दिलचस्पी नहीं है।
शहर से सटे सिद्धपुर गांव निवासी रिटायर्ड सैनिक हेमराज सिंह के एक पुत्र एक पुत्री है। पुत्री हर्षिता ने पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। शनिवार को परीक्षा परिणाम घेषित होते ही जैसे ही पता चला कि सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की हर्षिता ने जिला टॉप कर प्रदेश की सूची में भी स्थान बनाया तो उनके परिजन खुशी से चहक उठे। हर्षिता ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहती है। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई की लेकिन अन्य में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस समय वह मेडिकल की पढ़ाई के लिए कोचिंग करने के लिए राजस्थान में है। वह डाक्टर बनना चाहती है। इस सफलता की उम्मीद थी कि वह जिले की टॉप थ्री में जरूर स्थान बनाएगी। प्रदेश की सूची में नाम आने पर वह बेहद प्रसन्न है। इस सफलता के लिए वह अपनी मां मंजू देवी, भाई प्रभांशू और गुरुजनों का सहयोग मानती है। बताया कि उसे परिजनों के साथ घूमना पसंद है। किताबों और नोट्स से ही नियमित पढ़ाई करने पर उसके जैसी सफलता सभी को मिल सकती है।
![]() |
हाईस्कूल की टापर छात्रा हर्षिता। |
हाईस्कूल के टाप टेन छात्र-छात्राओं की सूची
चित्रकूट। हाईस्कूल के टाप टेन छात्र- छात्राओं में हर्षिता सिंह 96 प्रतिशत सरस्वती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोढवारा, मानस कुमार 94.67 जीडीएनडी शिक्षा निकेतन कर्वी, शिवानी 94.17 बुईयाबाई इंटर कालेज नारायनपुर कर्वी, अंकित यादव 93.83 सीपीएस आवासीय चकला राजरानी कर्वी, सिन्धुजा मिश्रा 93.67 जेएम सिंह इंटर कालेज कर्वी, प्रखर शाहू 93.33 तुलसी इंटर कालेज राजापुर, आयुष शुक्ला 93.33 बैजनाथ भारद्धाज इंटर कालेज, अनुप्रिया सिंह 93.33 ज्ञान भारती इंटर कालेज कवी, योगेश रतन 93.33 जीडीएनडी शिक्षा निकेतन, जीतेश पटेल 93.17 बैजनाथ भरद्वाज इंटर कालेज कर्वी, प्रियंका देवी 93 प्रतिशत ज्ञान भारती इंटर कालेज कर्वी, अजय सिंह 92.83 बैजनाथ भरद्वाज इंटर कालेज कर्वी, अमन सिंह 92.83 सीपी सिंह इंटर कालेज चकमाली, अमृता सिंह 92.83 सरस्वती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोढवारा, सरीफ प्रभात 92.33 प्रतिशत कार्तिकेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलमजरा हैं।
No comments:
Post a Comment