चेयरमैन ने निदान का भरोसा दिया
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण में अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता नगर पालिका के अधिकारियों और सफाई कर्मियों को लेकर विस्तारित क्षेत्र एसडीएम कॉलोनी शोभा सिंह का पुरवा पहुंचे। लोगों की जन समस्याएं सुनी। सफाई अभियान की शुरुआत कराई। चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि अब यहां भी शहर जैसी सुविधाएं नगर पालिका सुलभ कराएगी। मोहल्ले के लोगों ने अध्यक्ष को बताया कि जल निकासी की विकट
![]() |
निरीक्षण करते चेयरमैन। |
समस्या है। इस पर चेयरमैन ने कहा कि डिजिटल सर्वे कराएंगे। इसके बाद कार्य योजना तैयार कराकर शासन को भेजेंगे। विस्तारित क्षेत्र बहुत ज्यादा है। यहां समस्याएं बहुत हैं। नगर पालिका के पास इतने संसाधन नहीं है। फिर भी वह जो भी संसाधन है और अतिरिक्त प्रयास कर निदान कराएंगें। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, सभासद प्रेमलाल बाल्मीकि, शंकर प्रसाद यादव, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment