चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राजापुर तहसील क्षेत्र में धूल भरी आँधी व गरज चमक के साथ हुई बारिश के बीच राजापुर कर्वी मार्ग में सड़क किनारे दो पेड़ चलती हुई चार पहिया वाहन में अचानक गिर जाने से चालक दब गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क में जाम की स्थिति बनी रही। सोमवार को करीब तीन बजे तेज धूल भरी आँधी क्षेत्र में कहर बरपा रही थी। लोग सुरक्षित स्थानों में भागने लगे। राजापुर कर्वी मार्ग के ग्राम पंचायत खटवारा के मजरा आजाद
![]() |
सड़क पर धराशाई पेड़। |
पुरवा के पास सड़क किनारे लगे दो शीशम के पेड़ तेज आंधी के चलते उखड़कर चलती हुई चार पहिया वाहन के ऊपर जा गिरे। जिससे चालक सहित कार पेड़ के नीचे दब गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक बाल बाल बच गया। जाम की स्थिति बनी रही। चालक राजकरण पुत्र रामसजीवन निवासी बांदा ने बताया कि राजापुर की ओर आ रहा था कि अचानक आँधी से दो पेड़ कार के ऊपर गिर गए। अवर अभियंता विद्युत जितेन्द्र पटेल ने बताया कि आंधी से विद्युत व्यवस्था में कोई गड़बड़ी नहीं है। कर्वी, कसहाई में मेन लाइन जरूर टूट गई है। राजापुर क्षेत्र में लाइट की कोई समस्या नहीं है।
No comments:
Post a Comment