चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। गायत्री शक्तिपीठ ने गंगा सप्तमी पर भरत घाट, राम घाट संयुक्त क्षेत्र राघव प्रयाग घाट जहां कचरा से भरी मंदाकिनी से एक ट्रक गंदगी बाहर निकाली गई। शक्तिपीठ के संचालक डा. रामनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में एक सैकड़ा स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया।
मंदाकिनी सफाई करते स्वयं सेवक।
गायत्री शक्तिपीठ के साथ माझी मछुआरा संघ, गायत्री युवा मंडल सदस्य गायत्री परिवार अयोध्या से आए स्वयं सेवकों व नगर पालिका परिषद के सफाई प्रभारी, स्वयंसेवी स्वच्छता प्रहरियो ने विशेष भागीदारी की। गायत्री शक्तिपीठ माझी नाविक संगठन ने संकल्प किया की हर रविवार को एकत्र होकर मंदाकिनी स्वच्छता किसी न किसी घाट पर की जाएगी। समाज के हर वर्ग, संगठन, साधु, महात्माओं को अभियान से जोड़ेंगें। गांव-गांव गायत्री यज्ञ श्रंखला चला जागरूक करेंगें। मंदाकिनी स्वच्छता के बाद सामूहिक सूर्य अर्घ दान कर गंगा सप्तमी का पुण्य लाभ भी लिया। शांतिपाठ गायत्री मंत्र पाठ भी सभी ने किया। युवा टीम में प्रणव त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, सुधीर द्विवेदी, मोहित द्विवेदी, राहुल उर्मलिया, विक्की पांडेय, सौरभ त्रिपाठी व माझी नाविक संघ से गर्ग जी, भरत, राघव प्रमुख रूप से टीम के साथ सम्मिलित हुए।
No comments:
Post a Comment