चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व एसपी अतुल शर्मा की उपस्थिति में थाना भरतकूप में संपन्न हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तायुक्त समयबद्ध
![]() |
समस्याएं सुनते डीएम-एसपी। |
तरीके से निस्तारण कराया जाए। भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण कराएं। इस अवसर र प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता, राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment