बबेरू, के एस दुबे । संगीतमय भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ के पूर्व भागवत गीता व भब्य कलश यात्रा निकाली गई। कस्बे के अतर्रा रोड निवासी श्याम सुंदर पटेल सेवानिवृत्त सहायक पंचायत विकास अधिकारी के आवास में प्रारंभ होने जा रहे संगीतमय कथा एवं ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन कथा श्रोता श्री पटेल अपने सिर पर भागवत पुराण रखकर व
![]() |
कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु |
महिलाओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो मां मढी दाई मंदिर में पूजन अर्चन के बाद आज से भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान कथावाचक देवेन्द्र शुक्ला, जगन्नाथ दास महराज, अवधेश दास महराज, अजयपाल सिंह ग्राम विकास अधिकारी, गया प्रसाद करवरिया, कमलेश सिंह पटेल, राकेश कुमार, अच्छेलाल पटेल व राजेश कुमार मिश्रा सहित तमाम लोग कलश यात्रा में शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment