चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। महिला थाना में शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला की समस्या का तत्काल निस्तारण कराया गया है। बताया गया कि बसीजन पत्नी स्व अली हुसैन निवासी द्वारिकापुरी कर्वी ने शिकायत किया कि बेटे व
![]() |
बुजुर्ग महिला की समस्या सुनतीं महिला थानाध्यक्ष। |
बहू ने घर से निकाल दिया है। जिससे वह परेशान है। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रीता सिंह ने आरक्षी नीतू द्विवेदी से बेटे-बहू को थाने पर बुलाया। उन्हें बताया गया कि अपनी मां को साथ रखे व उनकी सेवा करें। इस पर बहू व बेटों ने भविष्य में मां को परेशान न करने का आश्वासन दिया है।
No comments:
Post a Comment