मंत्री ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर आक्सीजन प्लांट को देखा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्घाटन न्यू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में फीता काट कर किया। उन्होंने मेले में लगे गोल्डन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, रजिस्ट्रेशन, औषधि वितरण स्टाल का अवलोकन किया। कहा कि सरकार का उद्देश सुरक्षित मातृत्व है। इसके लिए योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज स्वस्थ रहेगा तभी सभी लोग स्वस्थ रहेंगे। गर्भावस्था से लेकर पढ़ाई, लिखाई, स्कूल में पोषण आहार के लिए सरकार तत्पर है। यह कार्य मोदी और योगी सरकार ही कर सकते हैं। आज देश बुलंदी की ओर है। उन्होंने कहा हिंदुस्तान के वैज्ञानिकों ने कोरोना काल में जो कार्य किए हैं उनका आभार व्यक्त करते हैं। इसके साथ
![]() |
उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री। |
ही वैक्सीन बनाया जो विदेशों में भी दिया गया। उन्होंने कहा जो कोरोना के केस आ रहे हैं उनको सुनिश्चित कर लिया जाए कि यह पहली डोज या दूसरी डोज या इनमें से कोई नहीं लगा है उसी के आधार पर वैक्सीनेशन कराएं। कहा कि आंगनबाड़ी व आशाओं का योगदान सराहनीय है। उन्होंने जिलाधिकारी की टीम को बधाई दी। डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सेवा की भावना से कार्य हो रहा है। सभी लोग लाभ उठाएं। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री ने खोह कोविड अस्पताल में आक्सीजन प्लांट देखा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की सेवाएं बेहतर होनी चाहिए। साफ सफाई रहे। किसी भी प्रकार से मरीजों को परेशानी न हो।
No comments:
Post a Comment