अपनी सीमा से हटकर आर-वन में खनन करवा रहे संचालक
खागा/फतेहपुर, शमशाद खान । यमुना नदी के किनारे बालू खनन का अवैध कारोबार बिना रोकटोक जारी है। अफसरों तथा बालू माफिया के गठजोड़ से अवैध खनन का बड़ा खेल चल रहा है। यमुना नदी के किनारे करोड़ों रूप्ए की मौरंग डंप है। रानीपुर व सलेमपुर घाट के रास्ते में जगह-जगह रोड़ के किनारे मौरंग डंप होने से राहगीरों को काफी समस्या होती है। तेज हवा के चलने पर मौरंग उड़कर राहगीर के मुंह व आंखों पर सीधे वार करती है।
![]() |
यमुना नदी में खनन करती पोकलैंड मशीन। |
जिससे आए दिन कोई न कोई दुर्घटना घटती होती रहती है। रानीपुर व सलेमपुर घाट में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। पोकलैंड मशीनें यमुना नदी का चीरहरण कर रही हैं। मशीनों से यमुना नदी का चीरहरण कर रही हैं। मशीनों से यमुना नदी की धार के बीच से बालू निकाला जा रहा है, जो एकदम नियम के विरूद्ध है। रानीपुर खदान संचालक अपनी सीमा से हटकर खनन कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment