चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति व अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकार की मान्यता) आदि के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहां कि जो शासन से निर्देश दिए गए हैं उसी के अनुसार समिति का गठन करते हुए निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि 98 ग्राम जिनमें वन अधिकार समितियों का गठन होना है। जिसकी सूची प्रभागीय वनाधिकारी, उप जिलाधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि यह पुनर्गठन का
![]() |
बैठक में निर्देश देते डीएम। |
कार्य दो सप्ताह के अंदर अवश्य करा दिया जाए। दावे एवं आपत्तियों के 29 प्रकरण हैं। जिनका निस्तारण 15 दिन के अंदर कराया जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रभागीय वनाधिकारी से सूची प्राप्त कर खंड विकास अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों को प्राप्त कराते हुए समय से बैठक कराकर कार्यों को संपादित कराएं। बैठक में उप जिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, प्रभागीय वन अधिकारी आरके दीक्षित, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment