बदौसा(बांदा) , के एस दुबे । भारतीय उद्योग वयापार मण्डल और ब्यापार कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग (राज्यमंत्री) का बदौसा कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। कस्बे के ब्यापारियों नें फूल मालाओं लाद कर प्रतीक चिन्ह दे सम्मानित किया।
मंगलवार की दोपहर 12 बजे ब्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष (राज्यमंत्री) एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. रविकांत गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल का बदौसा में राघव रेस्टोरेंट्स भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नें माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा व्यापारियों की समस्याओं के विषय पर चर्चा हुई।
![]() |
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गर्ग नें सरकार द्वारा ब्यापारियों के हित में बनायी गयी नीतियों पर चर्चा करते बोले आज राष्ट्रीय ब्यापारिक कोष की स्थापना करने की जरूरत है ताकि पीड़ित व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके, जी. एस. टी. धारक ब्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस महैया कराने की मांग संगठन के माध्यम से की जा रही है। उम्मीद है कि सरकार ब्यापारियों इन मांगो को भी मानेगी। संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया तथा कस्बे के युवा ब्यारारियों का उत्साह बढ़ाते हुए आभार प्रकट किया।
इनके साथ अरुण अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष, बृजेश कुमार भोलू प्रदेश संगठन मंत्री, बृजेश जिलाध्यक्ष हमीरपुर, शिवप्रसाद उर्फ शिवा जिलाउपाध्यक्ष बांदा, धीरज श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष बदौसा, विनय गौतम नगर अध्यक्ष युवा ब्यापार मण्डल बदौसा, दयानन्द गुप्ता उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र सिंह खटिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवधेश शिवहरे महीमंत्री, अरविन्द गुप्ता युवा महामंत्री, सहनवाज खान उर्फ शानू, अजय जैन, हिमांशू गुप्ता, इरफान, अनुज वर्मा, सूरज सोनी, लवलेश पटेल, कृष्ण मोदनवाल, सन्तोष कुशवाहा पत्रकार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment