सर्वसम्मति से चुने गए मंडल व खंड़ीय कमेटी के पदाधिकारी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। विश्व मजदूर दिवस पर हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्पलाइज यूनियन ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष, महामंत्री, जोनल महामंत्री समेत संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मंडल कमेटी व खंडीय कमेटी के पदाधिकारियों का चयन हुआ।
रविवार को मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में विश्व मजदूर दिवस प्रांतीय अध्यक्ष रामचरण सिंह की मौजूदगी में मनाया गया। उन्होंने कहा कि संविदा व नियमित कर्मचारियों का शोषण उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के न्याय की लडाई हर स्तर पर लउ़ी जाएगी। सरकार व प्रबंधन को सम्मान देना पड़ेगा। प्रांतीय महामंत्री रामलाल पाल ने कहा कि कर्मचारियों का समय पर वेतन भुगतान हो। अन्यथा संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। दक्षिणांचल महामंत्री आनंद कुमार पाल ने मजदूरों के बलिदान, संघर्षों पर चर्चा की। कहा कि टीजीटू कर्मचारियों व कार्यालय सहायको के समयबद्ध वेतनमान, स्थायीकरण, एरियर संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। प्रांतीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश अवस्थी ने यूनियन की मंडल कमेटी, खंडीय कमेटी कर्वी, राजापुर के पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना है। जिसमें मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, महामंत्री दिलीप शर्मा, खंडीय अध्यक्ष कर्वी नंदकिशोर, महामंत्री सुशीलचन्द्र जोशी, खंडीय अध्यक्ष राजापुर विनोद कुमार, महामंत्री साकेतबिहारी बनाए गए हैं। जिनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर संजय सचान, दिलीप शर्मा, लक्ष्मी नारायण, संतोष, भरत, विजय, राकेश, दीनदयाल, रामचन्द्र, कमल, शिवशंकर, सुरेश, विनोद, रामभजन, चिम्मी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारी।
पूंजीपति मजबूत और श्रमिक हो रहा कमजोर
चित्रकूट। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कचहरी परिसर में बामपंथी दलों की विचार गोष्ठी कामरेड चन्द्रपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि रोजगार न दिए जाने पर मजदूर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। भारत देश गरीब मुक्त नहीं हुआ है। जिला सचिव अमित यादव ने कहा कि आज देश की हालत बद से बदतर होती जा रही है। पूंजीपति मजबूत और गरीब कमजोर हो रहा है। कारखानों, मकानो, खदानों पर पशुवत बर्ताव किया जाता है। आए दिन मृत्यु हो रही है। मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है। कामरेड रुद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि अत्याचार बढ़ा है। श्रमिकों में हाहाकार मचा है। मजदूरों के हंसिया, फावडा, कुदाली जैसे विकासशील औजारो के सामने साम्प्रदायिक दलों ने त्रिशूल खड़ा कर दिया है। गरीबों की आवाज दबाई जाती है। इस मौके पर अजय पाल, सुशील कुमार सिंह, राजेश यादव, राजकरण यादव, रामनारायण वर्मा, दिलशाद, महेन्द्र, दीपक वर्मा, राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment