तिंदवारी (बांदा), के एस दुबे । कस्बे के संतोषी नगर में नामदेव परिवार द्वारा आयोजित संगीतमयी अखंड रामायण पाठ की जीवंत प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। जहां शुक्रवार को रामायण आरती के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन किया गया।
संतोषी नगर स्थित नामदेव परिवार द्वारा गुरुवार को प्रारंभ संगीतमयी अखंड रामायण पाठ में पंडित चंद्रशेखर त्रिपाठी, महेश्वरी प्रसाद द्विवेदी, देवराज कुशवाहा, शिवविशाल सिंह चंदेल, राम बिहारी त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत जीवंत
गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजेश सिंह यादव प्रबंधक दयाल पब्लिक स्कूल द्वारा संचालन किया गया जबकि पंडित बराती लाल मिश्रा, इंजीनियर हीरालाल,राजेश नामदेव, दिनेश नामदेव, विनोद नामदेव तथा आकाश कान्हा आदि ने अपने सह गायन से अखंड रामायण पाठ को संपूर्णता प्रदान की। अखंड रामायण पाठ के समापन अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि जहां पर भी पूरे मनोयोग, भक्ति भाव और पवित्रता के साथ रामायण का पाठ हो रहा होता है, वहां पर हनुमान जी अदृश्य रूप में उपस्थित हो जाते हैं।
उनके लिए समय और स्थान किसी भी प्रकार से बाधा नहीं बनता। वह एक ही समय में कई स्थानों की राम कथा सुनने में सक्षम है, क्योंकि उन्होंने समय और स्थान का अतिक्रमण कर रखा है। प्राचीन काल से ही यह धारणा चली आ रही है कि लोग पारिवारिक सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति, समस्त मनोकामना की पूर्ति, शीघ्र विवाह, संतान सुख की प्राप्ति के साथ साथ जीवन से जुड़े दुखों को दूर करने और रोगों से मुक्ति के लिए अखंड रामायण पाठ का आयोजन करते आ रहे हैं।
No comments:
Post a Comment